बालों के बारे में रोचक तथ्य – बाल हमारे शरीर का वो हिस्सा होता है जिसकी देखभाल में हम बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। विज्ञापन के जितने भी माध्यम हैं उन सब में यदि देखा जाय तो ज्यादातर विज्ञापन बालों से ही सम्बंधित होते हैं। सुन्दर बाल हमारी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं।
हमारे बाल न केवल हमारी सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि वे हमारे स्वास्थ्य और शरीर के बारे में भी कई संकेत देते हैं। बालों से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें जानकर आप चकित रह जाएंगे। इस ब्लॉग में हम आपके साथ बालों के बारे में कुछ दिलचस्प और ज्ञानवर्धक तथ्य साझा करेंगे, जो न केवल शिक्षाप्रद हैं, बल्कि आपको हैरान भी करेंगे!
बालों के बारे में रोचक तथ्य
- बालों को सजाना एक कला है जो पुरे विश्व में अलग – अलग प्रकार से प्रचलित है।
- विभिन्न देशों के लोग विभिन्न तरीकों से अपने बालों को सजाते हैं।
- ऑस्ट्रेलियाई लोगों के शरीर में सबसे अधिक बाल होते हैं।
- स्त्रियों के बाल पुरुषों की तुलना में पतले होते हैं।
- बालों पर मौसम का प्रभाव बहुत तेजी से पड़ता है।
- सर्दी के मौसम की तुलना में गर्मी के मौसम में बाल ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
- एक सामान्य व्यक्ति के सिर पर लगभग 1 लाख से 1.5 लाख बाल होते हैं। यह संख्या सुनने में बहुत अधिक लग सकती है, लेकिन यह सच है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि यह आंकड़ा व्यक्ति के बालों के रंग पर भी निर्भर करता है।
- हमारे शरीर के बालों की जड़ें बहुत सक्रिय होती हैं। सामान्यत: बालों की वृद्धि दर महीने में लगभग 1 से 1.5 सेंटीमीटर होती है।
- हर दिन लगभग 50 से 100 बालों का गिरना सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर आप देख रहे हैं कि इससे ज्यादा बाल गिर रहे हैं, तो यह बालों के झड़ने की समस्या का संकेत हो सकता है।
- हम सुनते आये हैं की तनाव हमारे लिए नुकसानदायक होता है और यदि आप लगातार तनाव में रहते हैं, तो इसका आपके बालों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। तनाव के कारण बालों का झड़ना, सफेद होना और उनकी ताकत में कमी आ सकती है।
- आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे सिर पर मौजूद बाल वास्तव में मृत कोशिकाएं होती हैं। इसीलिए जब हम बालों को काटते हैं, तो हमें कोई दर्द महसूस नहीं होता।
- आपके बालों का रंग आपके आनुवंशिकी पर आधारित होता है, जो आपको आपके माता-पिता से विरासत में मिलता है। इसमें परिवर्तन आमतौर पर उम्र, रासायनिक उपचार, या स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होते हैं।
- गीले बालों में कंघी करने से बाल टूटने लगते हैं क्योंकि उस समय बालों की जड़ें कमज़ोर होती हैं। इसलिए हमेशा हल्के हाथ से कंघी करें या सूखने के बाद कंघी करें।
- बाल मुख्यतः केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं, जो हमारे नाखूनों में भी मौजूद होता है।
- गर्मी के मौसम में बालों की वृद्धि कुछ हद तक बढ़ जाती है। इसका मुख्य कारण तेज रक्त संचार और हार्मोन में होने वाले परिवर्तनों का प्रभाव है।
- अगर आप संतुलित और पौष्टिक भोजन करते हैं, तो आपके बाल भी मजबूत, घने और चमकदार बने रहेंगे। बालों के लिए आवश्यक हैं विटामिन, आयरन और प्रोटीन।

Amazing facts about hair in hindi
- दुनिया में काले रंग के बाल ज्यादा पाए जाते हैं और लाल रंग के बाल कम पाए जाते हैं।
- बाल और नाख़ून मरने के बाद भी बढ़ते हैं।
- एक कॉपर के पतले तार से भी ज्यादा मजबूत होते हैं इंसान के बाल।
- रोजाना हमारे 50 से 100 बाल टूटते हैं।
- DNA के लिए हमारे बालों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- केरोटिन नामक प्रोटीन से बाल बना होता है।
- बालों की भी उम्र होती है जो पाँच वर्षों की होती है।
- वंशानुगत वजहों से भी लोग गंजेपन का शिकार हो सकते हैं।
See Also
सुन्दर बालों के राज
जैसा की हम जानते हैं की हमारे बाल केरोटिन नामक प्रोटीन से बना होता है इसीलिए बालों के लिये प्रोटीन बहुत जरुरी होता है। बाज़ारों में आपको बहुत सारे ऐसे products मिल जायेंगे जो बालों को सुन्दर और मजबूत करने के बहुत सारे दावे करते हैं किन्तु ऐसा नहीं है।
बालों में आपको बहुत सारे प्रयोग करना महंगा पड़ सकता है इसलिए कोई भी नया products उपयोग करने से पहले सोंच-समझ लें।
आधुनिक जीवन शैली जो की अत्यधिक भाग -दौड़, अनियमित खान -पान, काम का pressure, मिलावटी भोजन, प्रदूषित पर्यावरण इत्यादि के कारण हमारे स्वास्थय पर गहरा असर पड़ रहा है, और इन सब से हमारे बाल भी प्रभावित हो रहे हैं जिसकी उचित देखभाल के लिए सही जानकारी जरुरी है।
मेरा सलाह आपसे यही है कि यदि आपके बाल ज्यादा प्रभावित हैं तो आपको व्यर्थ का प्रयोग करने के बजाय किसी अच्छे experts से सलाह लेना चाहिये।
प्रयोग करें प्रोटीनयुक्त प्रोडक्ट
आप बालों के लिए जो भी उत्पाद चुने उसमे ध्यान दें कि वह natural होना चाहिये यानि उसमे ज्यादा chemicals ना हो।
आप अपने बालों के अनुरूप ही शैम्पू व कंडीशनर का उपयोग करें और ये भी ध्यान दें की वह प्रोटीनयुक्त हो।
बालों को पोषण देना अति आवश्यक है और इसके लिए प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन की भी आवश्यकता है ये जरूर ध्यान दें। यदि आप भरपूर मात्रा में विटामिन का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो इस कमी की पूर्ति के लिए आप मल्टीविटामिन सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं।
असंतुलित हारमोंस के कारण भी बाल झड़ते हैं जैसे थायराइड रोग।
गर्म उपकरणों को बालों पर ज्यादा इस्तेमाल ना करें इसके कारण बाल टूटने लगते हैं।
संतुलित आहार से करे बालों को मजबूत
बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन युक्त उत्पाद के साथ-साथ प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें जैसे सोयाबीन, दूध, दही, नट्स, दाल इत्यादि। ताज़ा फल और सब्जी विटामिन और एंटीओक्सिदेंट्स से भरपूर होते हैं जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। खाने के साथ – साथ भरपूर मात्र में पानी पियें जिससे बाल हाइड्रेट रहेंगे।
निष्कर्ष (Conclusion)
बालों के बारे में ये तथ्य न सिर्फ रोचक हैं, बल्कि ये भी दर्शाते हैं कि हमें अपने बालों की देखभाल कितनी महत्वपूर्ण है। सही आहार, तनाव को कम करना और नियमित देखभाल से हम अपने बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें और नीचे कमेंट में बताएं कि इनमें से कौन-सा तथ्य आपको सबसे ज्यादा रोचक लगा।