RBI kya hai in Hindi? भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्य

RBI kya hai in Hindi? : आज का पोस्ट में हम विस्तार से चर्चा करेंगे की RBI kya hai? RBI यानि Reserve Bank of India जिसे हिंदी में भारतीय रिज़र्व बैंक कहा जाता है.

लगभग हम सभी ने इसके बारे में सुन रखा है किन्तु कुछ बातें ऐसी हैं जिससे बहुत सारे लोग अनभिज्ञ हैं.

आज का लेख उन्ही लोगों के लिए है जो विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं कि भारतीय रिज़र्व बैंक क्या है? भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्य क्या हैं? इसकी स्थापना कब हुई थी? रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कहाँ है? भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नरों की सूचि तथा वर्तमान RBI गवर्नर कौन है आदि प्रश्नों के उत्तर यदि आप विस्तारपूर्वक जानना चाहते हैं तो बने रहिये अंत तक इस लेख के साथ.

Table of Contents

RBI kya hai? भारतीय रिज़र्व बैंक क्या है?

भारतीय रिज़र्व बैंक को बैंकों का बैंक कहा जाता है. भारतीय अर्थव्यवस्था को नियंत्रण करना तथा भारत के सभी बैंकों का संचालन का कार्य RBI के द्वारा किया जाता है. यह भारत देश की केंद्रीय बैंक है. नोटों को छापने का एकाधिकार RBI के पास ही होता है.

भारत की मौद्रिक नीति को लागू करने की जिम्मेदारी इसी के पास होती है.

भारतीय रिज़र्व बैंक कामकाज केंद्रीय निदेशक बोर्ड के द्वारा शासित होता है. बोर्ड की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम के अनुसार की जाती है.

RBI की स्थापना कब हुई थी?

भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना ब्रिटिश काल में अर्थात 01 अप्रैल 1935 को हुई थी. प्रारंभ में इसे कलकत्ता (कोलकाता) में स्थापित किया गया था बाद में सन 1937 में इसे स्थायी रूप में बम्बई (मुंबई) स्थानांतरित कर दिया गया.

ब्रिटिश राज के दौरान यह निजी स्वामित्व वाला बैंक हुआ करता था किन्तु स्वतंत्र भारत में 01 जनवरी 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया. इसका राष्ट्रीयकरण होने के पश्चात इसपर भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व हो गयी.

रिज़र्व बैंक की केंद्रीय कार्यालय कहाँ है?

रिज़र्व बैंक की केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय होती है जहाँ से विभिन्न नीतियों का निर्धारण किया जाता है. यह वही कार्यालय है जहाँ पर रिज़र्व बैंक का गवर्नर बैठते हैं जो मुंबई में है. वर्तमान RBI गवर्नर के रूप में कार्यभार शक्तिकांत दास सम्हाल रहे हैं.

शक्तिकान्त दास (Shaktikanta Das) 25वाँ गवर्नर हैं जो उर्जित पटेल के बाद आये हैं. इन्होने 11 सितम्बर 2018 को पदभार ग्रहण किया.

इन्हें भी देखें –

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर की सूचि:

  1. सर ओसबोर्न (प्रथम गवर्नर)
  2. Sir जेम्स ब्रेड टेलर
  3. Sir सी. डी. देशमुख
  4. सर बेनगेल रामा राव
  5. के. जी. अम्बेगाओंकर
  6. एच. वी. आर. आयंगर
  7. पी. सी. भट्टाचार्य
  8. लक्ष्मीकान्त झा
  9. बी. एन. आदरकार
  10. एस. जगन्नाथन
  11. एन. सी. सेनगुप्ता
  12. के. आर. पुरी
  13. एम. नरसिम्हन
  14. डॉ. आई. जी. पटेल
  15. डॉ. मनमोहन सिंह
  16. ए. घोष
  17. आर. एन. मल्होत्रा
  18. एस. वेंकटरमन
  19. सी. रंगराजन
  20. डॉ. विमल जलान
  21. डॉ. वाय. वी. रेड्डी
  22. डी. सुब्बाराव
  23. रघुराम राजन
  24. उर्जित पटेल
  25. शक्तिकांत दास (वर्तमान गवर्नर)

रिज़र्व बैंक के कार्य

भारतीय रिज़र्व बैंक के मुख्य कार्यों में से यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नोटों की छपाई का काम करता है. नोटों के छपाई के साथ – साथ पैसों के आपूर्ति का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी इसी का है.

भारतीय रिज़र्व बैंक विदेशी मुद्रा के संरक्षक के तौर पर काम करता है. विदशी विनिमय की दर को स्थिर बनाये रखने के लिए यह विदेशी मुद्राओं का क्रय – विक्रय करता है.

यह भारत सरकार और राज्यों के बैंक के एजेंट और सलाहकार के रूप में कार्य करता है. देश के सभी वाणिज्यिक बैंकों को ऋण रिज़र्व बैंक से ही प्राप्त होते हैं. इसी कारण से इसे बैंकों का बैंक कहा जाता है.

क्या आप जानते हैं?

  • प्रथम भारतीय RBI गवर्नर कौन थे?

    सर ओसबोर्न स्मिथ आरबीआई के पहले गवर्नर थे.

  • भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी?

    भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार की गई थी.

  • भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है?

    प्रारम्भ में भारतीय रिज़र्व बैंक का मुख्यालय कोलकाता में स्थपित किया गया था जिसे बाद में सन 1937 को स्थायी रूप से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया.

  • रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय क्या होता है?

    रिज़र्व बैंक काकेंद्रीय कार्यालय वह स्थान होता है जहां पर गवर्नर बैठते हैं और इसी कार्यालय में नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं.

  • भारतीय रिज़र्व बैंक का कामकाज किसके द्वारा शासित होता है?

    केंद्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक का कामकाज शासित होता है.

  • केन्द्रीय निदेशक बोर्ड की नियुक्ति कौन करता है?

    केन्द्रीय निदेशक बोर्ड की नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की जाती है.

  • RBI गवर्नर का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

    RBI गवर्नर का कार्यकाल 3 वर्षो का होता है किन्तु भारत सरकार चाहें तो इनका कार्यकाल को बढा सकती है.

  • भारतीय रिज़र्व बैंक के कितने क्षेत्रीय कार्यालय हैं?

    पूरे भारत में रिज़र्व बैंक के कुल 31 (27 क्षेत्रीय कार्यालय तथा 04 उप कार्यालय) क्षेत्रीय कार्यालय हैं और अधिकांश कार्यालय राज्यों की राजधानियों में स्थित हैं.

  • भारतीय रिज़र्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब हुआ?

    भारतीय रिज़र्व बैंक का राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 में किया गया था. ज्ञात हो कि ब्रिटिश राज के दौरान यह निजी स्वामित्व वाला बैंक हुआ करता था किन्तु इसके राष्ट्रीयकरण के बाद से इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व है.

  • भारतीय अर्थव्यवस्था में नोटों की छपाई और पैसों की आपूर्ति का प्रबंधन करने के लिए कौन जिम्मेदार होता है?

    भारतीय रिज़र्व बैंक.

  • देश का केन्द्रीय बैंक किसे कहा जाता है?

    भारतीय रिजर्व बैंक को देश का केन्द्रीय बैंक किसे कहा जाता है.

तो दोस्तों हमारा आज का ये पोस्ट RBI kya hai? आपको कैसा लगा. आशा करता हूँ कि आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी. आगे भी मैं आपलोगों के लिए ऐसे ही विषयों से सम्बंधित ज्ञानवर्धक लेख लेकर आता रहूँगा. आपको हमारा लेख कैसा लगा इसके बारे में हमें comment करके जरूर बतायें.

Lal Anant Nath Shahdeo

मैं इस हिंदी ब्लॉग का संस्थापक हूँ जहाँ मैं नियमित रूप से अपने पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करता हूँ. मैं अपनी शिक्षा की बात करूँ तो मैंने Accounts Hons. (B.Com) किया हुआ है और मैं पेशे से एक Accountant भी रहा हूँ.

Spread your love:

Leave a Comment